समाहरणालय बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 09 सितंबर 2026
प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप की बैठक में विकास योजनाओं एवं परियोजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा
आज दिनांक 09 सितंबर 2026 को जिला पदाधिकारी, बक्सर श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप की बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में की गई।
बैठक में जिले में संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं एवं निर्माण कार्यों की अद्यतन प्रगति की विभागवार समीक्षा की गई।
जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित विभागों के पदाधिकारियों से परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति, कार्य की प्रगति, पूर्णता की निर्धारित समय-सीमा तथा कार्यान्वयन में आ रही बाधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।
जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी विभाग एवं कार्यकारी एजेंसियां परियोजनाओं के क्रियान्वयन में समयबद्धता, गुणवत्ता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करें।
जिन परियोजनाओं के क्रियान्वयन में भूमि, तकनीकी, प्रशासनिक अथवा अन्य किसी प्रकार की समस्या आ रही है, उसका संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
उन्होंने कहा कि जिले के लिए महत्वपूर्ण एवं जनोपयोगी परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण कराया जाए। कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए प्रगति की अद्यतन स्थिति से जिला प्रशासन को अवगत कराने का निर्देश दिया गया।
बैठक में लंबित परियोजनाओं के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने तथा जिन परियोजनाओं में अपेक्षित प्रगति नहीं हो रही है, उनमें संबंधित पदाधिकारियों एवं कार्यकारी एजेंसियों को विशेष रूप से अनुश्रवण करते हुए कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए विकास परियोजनाओं को समय पर पूर्ण कराने एवं आमजन को उसका लाभ उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया।
लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण से संबंधित शिकायतों के त्वरित निष्पादन हेतु टोल फ्री नंबर 06183-295053 पर संपर्क किया जा सकता है।
बैठक में संबंधित विभागों के पदाधिकारी, कार्यकारी एजेंसियों के प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Buxar Administration Buxar Police Samrat Choudhary जिला प्रशासन बक्सर #IPRDBihar #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #bihar #buxar
Buxar, Bihar | Sep 9, 2026