तेंदूखेड़ा: टीईटी परीक्षा के विरोध में तेंदूखेड़ा में शिक्षकों की बैठक, 8 सितंबर को सौंपेंगे ज्ञापन
तेंदूखेड़ा। टीईटी परीक्षा के विरोध में सोमवार शाम 6 बजे तेंदूखेड़ा में शिक्षकों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में परीक्षा से जुड़ी विभिन्न मांगों और समस्याओं पर चर्चा की गई। शिक्षकों ने निर्णय लिया कि 8 सितंबर को मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा।