तेंदूखेड़ा नगर स्थित एम बी चिल्ड्रन पैराडाइज स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन गुरुवार की शाम 7 बजे किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया इसके उपरांत पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके उपरांत खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए सम्मानित किया।