तेंदूखेड़ा: ई-टोकन व्यवस्था फेल होने से किसान परेशान, कृषि विभाग ने झाड़ा पल्ला, विक्रेता दुकान छोड़कर लापता
रबी सीजन के चरम पर किसानों के लिए खाद की किल्लत एक बड़ी मुसीबत बन गई है। सरकारी दावों के विपरीत जमीनी हकीकत यह है कि किसानों को घंटों कतारों में लगने के बाद भी खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। जिन किसानों को टोकन मिल गए जब वह उस दुकान ओर जा रहे तो उन्हें खाद नही मिल रहा ऐसा ही एक मामला बुधवार राजमार्ग के सूर्या होटल के पास स्थित सागर टेडिंग दुकान से सामने आया