*पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के समर्थन में छपरा शहर में निकाला पैदल मार्च, सुरक्षा व सम्मान से खिलवाड़ के खिलाफ गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया*
*पप्पू यादव पर आरएसएस- भाजपा द्वारा जानलेवा हमले व उनकी सुरक्षा-सम्मान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेंगे*
*गरीबों के मसीहा पप्पू यादव की सुरक्षा-सम्मान की रक्षा कर, धमकी देने वालों पर उचित कार्रवाई करे सरकार: राहुल कुमार यादव*
आज दिनांक 03 अगस्त को सारण युवा कांग्रेस व सारण युवा प्रगति मिशन के तत्वावधान में पूर्णिया सांसद, गरीबों के मसीहा, सच्चे जनसेवक, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव जी के सम्मान में व उनके सुरक्षा से खिलवाड़ व अभद्र टिप्पणियां, गैर कानूनी कार्रवाई व धमकी के खिलाफ युवा कांग्रेस नेता राहुल कुमार यादव के नेतृत्व में पैदल मार्च सारण जिला परिषद् कार्यालय छपरा से निकला व जबरदस्त नारेबाजी करते हुए गृह मंत्री अमित शाह इस्तीफा दो, पप्पू यादव को धमकी देना बंद करो, पप्पू यादव पर से झूठे मुकदमे वापस लो, नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद, अमित शाह मुरादाबाद, चंदा चोर गद्दी छोड़, चंदा चोर सनातन जो नगर पालिका चौक, थाना चौक होते हुए फिर नगरपालिका चौक पहुंचा, जहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया गया.
मौके पर सभा को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस नेता राहुल कुमार यादव ने कहा कि गरीबों के मसीहा, सच्चे जनसेवक पप्पू यादव के सम्मान व सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है. आरएसएस बीजेपी के गुंडो द्वारा उनके दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में चाकू से हमला किया गया जिसमें वह बाल-बाल बच गए. सरकार के संरक्षण में इस तरह की अलोकतांत्रिक, गैरकानूनी कार्रवाई, गुंडागर्दी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने कहा कि कहा कि यदि किसी जनप्रतिनिधि या नागरिक द्वारा लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखी जाती है, तो उसके बदले धमकी देना, एफआईआर दर्ज करना या डराने-धमकाने की कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं है. भगवा रंग किसी की बपौती नहीं है. इसे कोई भी धारण कर सकता है. पप्पू यादव को धमकी देने वाले लोगों पर यथाशीघ्र एफआईआर दर्ज कर उन्हें जेल के अंदर डाला जाए.
सारण जिला यादव प्रगति मिशन के संयोजक मंटू कुमार राय ने कहा कि पप्पू यादव पर आरएसएस-बीजेपी के गुंडों एवं चंदा चोरी- में संलिप्त लोगों एवं संगठनों द्वारा ही उनके खिलाफ में बयानबाजी की जा रही है. प्रभू श्री राम का प्रधानमंत्री द्वारा उंगली पड़कर बच्चा की तरह ले जाते दिखाया जाना, श्री राम भक्त हनुमान को पतंग बनाकर उड़ाया व खुद भाजपा अध्यक्ष अपने गाड़ी के आगे हनुमान को नचा रहे थे, तब ढोंगी, पाखंडी सनातनियों, बाबाओं की अंतरात्मा नहीं जगी, राम मंदिर में चंदाचोरी हुई तब भी इनकी अंतरात्मा नहीं जागी, जब पप्पू यादव, राहुल गांधी, अखिलेश यादव संसद भवन परिसर में चंदा चोरी के खिलाफ में चंदा चोरों का अभिनय क्या किया उनकी अंतरात्मा जाग उठी. ऐसे ढोंगी सनातनी हिंदू, ढोंगी राष्ट्रवादियों को देश के लोग अच्छी तरह से जाने और पहचान गए हैं. आगे-आने वाले दिनों में इनको यही जनता उचित सजा जरूर देगी.
वहीं सतेंद्र कुमार यादव ने कहा कि संसद भवन परिसर में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव द्वारा किए गए प्रतीकात्मक प्रदर्शन के बाद उन पर जिस प्रकार राजनीतिक और कानूनी दबाव बनाया जा रहा है, वह लोकतांत्रिक मूल्यों पर गंभीर प्रश्न खड़ा करता है. पप्पू यादव गरीबों के मसीहा हैं वह किसी भी सूरत में किसी दबने वाले नहीं है. फर्जी सनातनियों, फर्जी राष्ट्रवादियों द्वारा पप्पू यादव पर किसी भी तरह का दबाव, हमला, गैरकानूनी टिप्पणियां किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
सारण यादव प्रगति मिशन संयोजक मंटू कुमार राय, सतेन्द्र कुमार यादव, सत्यप्रकाश यादव, देवसर छपरा, दीपक सर, सुबोध यादव, मंटू राय, अभिषेक कुमार, सोनू यादव, रत्नेश कुमार, नीतेश कुमार, विरेंद्र मांझी, संतोष महतो, चंदन यादव, कमलेश यादव, गुड्डू यादव, मनिष यादव, अजीत यादव, विकास यादव, राजू राम, राजेश कुमार, सहित दर्जनों मौजूद थे।
Chapra, Saran | Aug 3, 2026