कोरांव: पिपराव में लपरी नदी में मिले युवक के शव मामले में पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा, पत्नी ने दी थी तहरीर
कोरांव थाना क्षेत्र के पिपराव गांव में लपरी नदी से मिले चंद्रशेखर सिंह के शव के मामले में पुलिस ने श्रीकांत सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार शाम उसे जेल भेज दिया। चंद्रशेखर सिंह, बिंदेश्वरीपुर हाटा, थाना मांडा के रहने वाले थे। वह 4 नवंबर को अपने ममेरे साढ़ू श्रीकांत सिंह के साथ पिपराव गांव में निमंत्रण पर आए थे। इसके बाद वह लापता हो गए थे।