बहादराबाद क्षेत्र अंतर्गत शांतशाह में हुए सनसनीखेज गोलीकांड मामले में पुलिस के हाथ एक महत्वपूर्ण सुराग लगा है। वारदात के बाद का एक सीसीटीवी (CCTV) फुटेज सामने आया है, जिसमें दो नकाबपोश बदमाश तेजी से भागते हुए साफ नजर आ रहे हैं।फुटेज सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है और आरोपियों की धरपकड़ के लिए तलाश तेज कर दी गई है।
स्थानीय पुलिस और एसओजी (SOG) की टीमें शांतशाह और उसके आसपास के संभावित ठिकानों पर सघन सर्च ऑपरेशन (तलाश अभियान) चला रही हैं। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि आरोपियों को जल्द ही चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है।
"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Haridwar #viralvideo