देवभूमि उत्तराखंड के जौनसार-बावर क्षेत्र में पारंपरिक आस्था और धार्मिक उत्साह का एक भव्य नजारा देखने को मिला। क्षेत्र के प्रसिद्ध थाइना गांव में आराध्य देव महासू महाराज के आगमन पर पूरा इलाका भक्तिमय हो गया। महासू महाराज की पवित्र डोली के दर्शन और आशीर्वाद लेने के लिए तड़के से ही हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। पारंपरिक वाद्य यंत्रों की थाप और ढोल-दमाऊ की गूंज के बीच भक्तों ने देव-डोली का भव्य और भावपूर्ण स्वागत किया।
"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Haridwar #viralvideo #Mahasudevta #Johnsaarbavar