टिहरी गढ़वाल पुलिस की बड़ी कामयाबी: ₹10 लाख की चोरी का महज़ 8 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार।
टिहरी गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्रीमती श्वेता चौबे के कुशल निर्देशन में टिहरी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक बड़ी चोरी का महज़ 8 घंटे के भीतर सफल अनावरण किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कैम्पटी पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की और आरोपी को चोरी के शत-प्रतिशत माल के साथ गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही टीम ने पेशेवर कार्यकुशलता का परिचय दिया।
सीसीटीवी (CCTV) फुटेज, सुरागरसी-पतारसी और तकनीकी व भौतिक साक्ष्यों के गहन विश्लेषण के आधार पर आरोपी को दबोचा गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई पूरी ज्वैलरी बरामद कर ली है, जिसकी बाजार में कीमत लगभग ₹10 लाख आंकी गई है।
"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Haridwar #viralvideo #Tihripolice #SSP