उत्तराखंड अपनी समृद्ध संस्कृति, अनूठी परंपराओं और अटूट आस्था के लिए पूरे विश्व में एक विशेष पहचान रखता है। इसी सांस्कृतिक धरोहर की एक जीवंत झलक उत्तरकाशी के ग्राम पलेठा में देखने को मिली, जहाँ मां भद्रकाली के वार्षिक मेले का आयोजन बेहद हर्षोल्लास के साथ किया गया।
इस पावन अवसर पर ग्रामीण और श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता था। मेले के मुख्य आकर्षण में मां भद्रकाली की पवित्र डोली (पालकी) की देव-नृत्य प्रस्तुति रही, जिसे ग्रामीणों ने पूरी श्रद्धा और पारंपरिक अंदाज में नचाया। इस अलौकिक दृश्य को देखकर वहाँ मौजूद सभी श्रद्धालु भक्ति के रस में सराबोर होकर झूमते नजर आए।
"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Haridwar #viralvideo #Utterkashi