लालगंज: पिपरा उमरिया बाजार में व्यापारियों के साथ पुलिस ने की सुरक्षा बैठक, दुकानों में सीसीटीवी कैमरा लगाने की अपील की
हलिया थाना पुलिस ने बुधवार दोपहर बाद करीब 1: 30बजे पिपरा उमरिया बाजार में व्यापारियों के साथ सुरक्षा बैठक कर बाजार की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने की। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं व्यापारी दिनेश अग्रहरि समेत बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। पुलिस ने दुकान पर सीसीटीवी कैमरा लगवाने की अपील की।