Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

अलकनाथ मंदिर में हिंदू महासभा ने की सप्तनाथ महाआरती, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल बरेली। अखिल भारत हिंदू महासभा द्वारा चलाए जा रहे सप्तनाथ महाआरती अभियान के तहत सोमवार को तीसरे चरण की महाआरती अलकनाथ मंदिर में श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ संपन्न हुई। कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारत हिंदू महासभा के मंडल अध्यक्ष पंकज पाठक के नेतृत्व में किया गया। महाआरती के दौरान भगवान के जयकारों और भजनों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि, शांति एवं सनातन धर्म की उन्नति की कामना करते हुए सामूहिक आरती में भाग लिया। संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि सप्तनाथ महाआरती का उद्देश्य समाज में धार्मिक जागरूकता, एकता और सनातन संस्कृति के प्रति आस्था को मजबूत करना है। आगामी चरणों में भी विभिन्न नाथ मंदिरों में इसी प्रकार महाआरती का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से नंदकिशोर शर्मा, राजेश शर्मा, ध्रुव कश्यप, ऋषि सोनी, राजीव शर्मा, गुरु ग्रंथ शर्मा, राजेश सागर, निरंजन गंगवार, मिथलेश गंगवार, अमर सक्सेना, नकुल, बाबू सक्सेना, धर्मेंद्र सागर, रितेश सक्सेना, गुड्डू जी, शिवम शर्मा, नकुल प्रजापति, रामआशरे, प्रेम शर्मा, सुरेश कश्यप, नितिन साहू, मनोज श्रीवास्तव, कृष्णा साहू, अंश, हनी सक्सेना, सुहानी, देव एवं अनुज सहित बड़ी संख्या में हिंदू महासभा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और श्रद्धालु उपस्थित रहे। #बरेलीन्यूज़लाइव #वायरल #अखिलभारतहिंदूमहासभा

Bareilly, Bareilly | Jul 27, 2026

MORE NEWS

पट्टा और आदेश के सहारे अनाथ की जमीन पर कब्जे का प्रयास, ₹2 लाख लेकर मिलीभगत का आरोप
बरेली। तहसील मीरगंज के थाना शेरगढ़ क्षेत्र के ग्राम बैरमनगर निवासी मुर्शीद खान पुत्र बैचे ने गांव के कुछ लोगों पर फर्जी पट्टा और कथित फर्जी आदेश के आधार पर उसकी पैतृक भूमि पर कब्जा करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। शिकायत में कहा गया है कि जमींदारी विनाश एवं भूमि सुधार अधिनियम, 1950 के बाद से लगभग 20 बीघा खादर भूमि उनके परिवार के कब्जे में है, जबकि इस भूमि से संबंधित मामला चकबंदी न्यायालय और हाईकोर्ट में विचाराधीन है।
मुर्शीद खान का आरोप है कि गांव के मोहम्मद याकूब और मोहम्मद शरीफ पुत्र इनायतुल्लाह ने, जिनके पास पहले से ही काफी कृषि भूमि है, विवादित जमीन पर फर्जी पट्टा तैयार कराकर कब्जा करने की साजिश रची। शिकायतकर्ता का कहना है कि भूमिहीनों को दिए जाने वाले पट्टे का लाभ कथित रूप से संपन्न लोगों को दिलाया गया।
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि 28 जुलाई 2026 को दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर चकबंदी लेखपाल चमन कुमार और क्षेत्रीय पुलिस को ₹2 लाख देकर विवादित भूमि पर ट्रैक्टर चलवाया और कब्जा करने का प्रयास किया। मुर्शीद का कहना है कि वह उत्तराखंड में मजदूरी करने गया हुआ था, जिसका फायदा उठाकर यह कार्रवाई की गई।
पीड़ित ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी बरेली, उपजिलाधिकारी मीरगंज तथा थाना शेरगढ़ प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

#बरेलीन्यूज़लाइव

पट्टा और आदेश के सहारे अनाथ की जमीन पर कब्जे का प्रयास, ₹2 लाख लेकर मिलीभगत का आरोप बरेली। तहसील मीरगंज के थाना शेरगढ़ क्षेत्र के ग्राम बैरमनगर निवासी मुर्शीद खान पुत्र बैचे ने गांव के कुछ लोगों पर फर्जी पट्टा और कथित फर्जी आदेश के आधार पर उसकी पैतृक भूमि पर कब्जा करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। शिकायत में कहा गया है कि जमींदारी विनाश एवं भूमि सुधार अधिनियम, 1950 के बाद से लगभग 20 बीघा खादर भूमि उनके परिवार के कब्जे में है, जबकि इस भूमि से संबंधित मामला चकबंदी न्यायालय और हाईकोर्ट में विचाराधीन है। मुर्शीद खान का आरोप है कि गांव के मोहम्मद याकूब और मोहम्मद शरीफ पुत्र इनायतुल्लाह ने, जिनके पास पहले से ही काफी कृषि भूमि है, विवादित जमीन पर फर्जी पट्टा तैयार कराकर कब्जा करने की साजिश रची। शिकायतकर्ता का कहना है कि भूमिहीनों को दिए जाने वाले पट्टे का लाभ कथित रूप से संपन्न लोगों को दिलाया गया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि 28 जुलाई 2026 को दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर चकबंदी लेखपाल चमन कुमार और क्षेत्रीय पुलिस को ₹2 लाख देकर विवादित भूमि पर ट्रैक्टर चलवाया और कब्जा करने का प्रयास किया। मुर्शीद का कहना है कि वह उत्तराखंड में मजदूरी करने गया हुआ था, जिसका फायदा उठाकर यह कार्रवाई की गई। पीड़ित ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी बरेली, उपजिलाधिकारी मीरगंज तथा थाना शेरगढ़ प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। #बरेलीन्यूज़लाइव

Bareilly, Bareilly | Aug 1, 2026

कांवड़ यात्रा में DJ की जगह भजन बजाने की अपील, सामाजिक कार्यकर्ता बोले- हुड़दंग से बचें
बरेली। सावन माह में निकल रही कांवड़ यात्रा को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रधान रामनिवास वर्मा (बहादुरपुर) ने श्रद्धालुओं से यात्रा को शांतिपूर्ण और धार्मिक मर्यादा के साथ संपन्न करने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था का पर्व है, इसलिए इसमें तेज आवाज वाले DJ और अशोभनीय गीतों की बजाय धार्मिक भजन बजाए जाने चाहिए। उनका कहना है कि तेज बेस वाले DJ से आम लोगों, बुजुर्गों और बच्चों को काफी परेशानी होती है।
रामनिवास वर्मा ने कहा कि कांवड़ यात्रा समाज में सकारात्मक संदेश देने का माध्यम बने। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को अच्छे संस्कार देने और सभी से संयम व अनुशासन बनाए रखने की अपील की। साथ ही कहा कि श्रद्धालु यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार के हुड़दंग से बचें और धार्मिक गरिमा बनाए रखें।
बाइट: प्रधान रामनिवास वर्मा, बहादुरपुर।

#बरेलीन्यूज़लाइव

कांवड़ यात्रा में DJ की जगह भजन बजाने की अपील, सामाजिक कार्यकर्ता बोले- हुड़दंग से बचें बरेली। सावन माह में निकल रही कांवड़ यात्रा को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रधान रामनिवास वर्मा (बहादुरपुर) ने श्रद्धालुओं से यात्रा को शांतिपूर्ण और धार्मिक मर्यादा के साथ संपन्न करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था का पर्व है, इसलिए इसमें तेज आवाज वाले DJ और अशोभनीय गीतों की बजाय धार्मिक भजन बजाए जाने चाहिए। उनका कहना है कि तेज बेस वाले DJ से आम लोगों, बुजुर्गों और बच्चों को काफी परेशानी होती है। रामनिवास वर्मा ने कहा कि कांवड़ यात्रा समाज में सकारात्मक संदेश देने का माध्यम बने। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को अच्छे संस्कार देने और सभी से संयम व अनुशासन बनाए रखने की अपील की। साथ ही कहा कि श्रद्धालु यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार के हुड़दंग से बचें और धार्मिक गरिमा बनाए रखें। बाइट: प्रधान रामनिवास वर्मा, बहादुरपुर। #बरेलीन्यूज़लाइव

Bareilly, Bareilly | Aug 1, 2026