31. भिखारियों की संख्या सरकारी आंकड़ा ही चीख रहा है
जनगणना 2011 - भारत में कुल 4,13,670 भिखारी / बेपर 2,21,673 पुरुष, 1,91,997 महिलाएँ। पश्चिम बंगाल 81,244, उत्तर प्रदेश 65,8351 जमीनी हकीकत इससे ज्यादा है, क्योंकि शर्म / डर से बहुत से लोग खुद को भिखारी नहीं बताते। इन्हीं में बड़ी संख्या उन बुजुर्ग दम्पतियों की है, जो कभी जमीन-मकान के मालिक थे।
2. बुजुर्ग दम्पति ही भिखारी क्यों बन रहे हैं ?- असली जड़ यही है
जवान बेटा-बेटी मजदूरी, नौकरी, दुकान करके पेट पाल लेते हैं, पर 60-70-80 साल के बुजुर्ग के पास में ताकत, म नौकरी, न पैशन, न सहारा रहता है।
(1) जायदाद हड़पना - बेटे-बहू / बेटी-दामाद मीठी जुबान, प्यार का नाटक करके बैनामा, वसीयत, हिबानामा, पावर ऑफ अटॉर्नी करा लेते हैं। जायदाद नाम होते ही बुजुर्ग को बोझ समझकर घर से निकाल दिया जाता है।
(2) पेंशन / कमाई छीनना पेशन, किराया, बैंक खाता, एटीएम, आधार कार्ड तक कब्जे में कर लिया जाता है। खाने तक के पैसे नहीं बचते।
(3) भूखा-प्यासा रखना दो वक्त की रोटी नहीं, दवा नहीं, ठंड में कपड़ा / बिस्तर नहीं। भूख से तंग आकर मंदिर-मस्जिद पर भीख मांगनी पड़ती है।
(4) बीमारी और अकेलापन एक की मौत के बाद दूसरा अकेला रह जाता है। बीमारी में कोई अस्पताल नहीं ले जाता। कबहरी के चक्कर नहीं काट सकते। थाने में सुनवाई नहीं होती।
(5) समाज का हर शर्म के मारे बुजुर्ग बताते नहीं कि औलाद ही जुल्म कर रही है। "लोग क्या कहेंगे" के डर से चुपचाप घर छोड़कर स्टेशन / मंदिर पर बैठ जाते हैं।
(6) कानून का अमल न होना सीनियर सिटीजंस एक्ट 2007 में हक है, पर थाना-तहसील में फिर तक नहीं लिखी जाती। मुकदमा 10-15 साल चलता है, तब तक बुजुर्ग दुनिया से चला जाता है।
डीडी इसलिए जवान भिखारी कम, बुजुर्ग दम्पति भिखारी ज्यादा दिखते हैं। ये भिखारी नहीं हैं, ये जायदाद के मालिक थे, जिन्हें औलाद ने भिखारी भारत में बना दिया।
33. बहू-बेटियों द्वारा उत्पीड़न सच कड़वा है, पर सच है
संगठन यह नहीं कहता कि हर बहू-बेटी जालिम है। बहुत सी सेवा भी करती हैं। लेकिन शिकायतों में यही पैटर्न है-
(अ) बहू द्वारा - गाली-गलौज, ताना, खाना न देना, अलग कमरे में बंद रखना, कपड़े-बरतन अलग करना, बहू के कहने पर बेटे का माँ-बाप को पीटना, घर से निकाल देना, मायके वालों को बुलाकर धमकवाना, झूठे झूठे मुकदमे की धमकी देना।#BareillyNewsLive #BareillyNews #बरेली #बुजुर्गोंकाअधिकार #वरिष्ठनागरिक #बुजुर्गोंकासम्मान #भारतीयगरीबशक्तिदल #SeniorCitizens #JusticeForElders #PropertyRights