Public App Logo
Profile Picture

Bareilly news

@mauryakabita2
299Followers
442Following
फतेहगंज पश्चिमी में अकीदत के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, जगह-जगह हुआ स्वागत

रिपोर्ट पंकज शर्मा

फतेहगंज पश्चिमी। ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर कस्बे में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी अकीदत और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में बच्चे, नौजवान, बुजुर्ग और अकीदतमंद शामिल हुए। जुलूस में अमन, भाईचारे, मोहब्बत और इंसानियत का पैगाम दिया गया।
सुबह करीब नौ बजे जामा मस्जिद, गौसिया मस्जिद, कादरी मस्जिद समेत विभिन्न मस्जिदों और मदरसों से अंजुमनें जुलूस की शक्ल में रवाना हुईं। नात-ओ-सलाम पढ़ते हुए जुलूस कस्बे के प्रमुख मार्गों से होता हुआ लोधीनगर चौराहे पहुंचा। यहां उलमा-ए-किराम ने तकरीर करते हुए पैगंबर-ए-करीम की सीरत-ए-पाक पर रोशनी डाली और उनके बताए अमन, भाईचारे व इंसानियत के रास्ते पर चलने की अपील की।
जुलूस के दौरान नगर पंचायत चेयरमैन इमराना बेगम और उनके पति मोहम्मद शाहिद उर्फ कल्लू भाई की ओर से जगह-जगह लंगर का आयोजन कराया गया। विभिन्न स्थानों पर जुलूस का स्वागत भी किया गया। इसके बाद जुलूस बिजलीघर पहुंचा, जहां दुआ-ए-खैर के साथ समापन हुआ।
जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। पूरे मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी गई। कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन शकील अहमद अंसारी, ईओ पुष्पेंद्र सिंह राठौर, हाजी मौलाना अकील अहमद अंसारी, सभासदों, विभिन्न अंजुमनों के पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Bareilly news Live  
<nis:link nis:type=tag nis:id=viralpost nis:value=Viralpost nis:enabled=true nis:link/>
गौ रक्षक पर हमले का आरोप, पांच लोगों ने लोहे की रॉड लेकर किया पीछा
फरीदपुर/बरेली। फरीदपुर तहसील के गौ रक्षक विकास ठाकुर ने गुरुद्वारा पुल के पास पांच अज्ञात लोगों पर हमला करने और लोहे की रॉड लेकर पीछा करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद विकास ने थाने पहुंचकर तहरीर दी और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विकास ठाकुर के मुताबिक वह पिछले करीब आठ-नौ वर्षों से गौ सेवा का काम कर रहे हैं। उन्हें पिछले तीन-चार दिनों से एक बीमार गौवंश के बारे में सूचना मिल रही थी। सोमवार को वह गौवंश को उपचार के लिए रेफर कराने जा रहे थे। इसी दौरान गुरुद्वारा पुल के पास पांच लोग लोहे की रॉड लेकर खड़े दिखाई दिए।
आरोप है कि इनमें से एक व्यक्ति ने हाथ देकर उनकी गाड़ी रोकने का प्रयास किया। गाड़ी नहीं रोकने पर आरोपितों ने पीछा किया और लोहे की रॉड से हमला करने का प्रयास किया। विकास ने किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाई और सीधे थाने पहुंचकर पुलिस को लिखित शिकायत दी।
विकास ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
बाइट : विकास ठाकुर, गौ रक्षक

Bareilly news Live  
<nis:link nis:type=tag nis:id=viralpost nis:value=Viralpost nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=thanafaridpur nis:value=Thanafaridpur nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=bareillypolice nis:value=Bareillypolice nis:enabled=true nis:link/>
राष्ट्रीय सेवा संघ ने निकाली अष्टनाथ परिक्रमा, महाआरती के साथ हुआ समापन

<nis:link nis:type=tag nis:id=bareillynewslive nis:value=Bareillynewslive nis:enabled=true nis:link/>
कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर पीस कमेटी ने दिया हिंदू-मुस्लिम एकता का संदेश. 

<nis:link nis:type=tag nis:id=bareillynewslive nis:value=Bareillynewslive nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=viralpost nis:value=Viralpost nis:enabled=true nis:link/>
*थाना आंवला, बरेली क्षेत्रान्तर्गत सड़क दुर्घटना में घायल 02 व्यक्तियों की उपचार के दौरान मृत्यु होने की सूचना पर

<nis:link nis:type=tag nis:id=bareillyproperties nis:value=bareillyproperties nis:enabled=true nis:link/> 

Bareilly news Live  
<nis:link nis:type=tag nis:id=bareillypolice nis:value=Bareillypolice nis:enabled=true nis:link/>
*PS सीबीगंज, बरेली: गन्ने के खेत में एक व्यक्ति का अज्ञात शव मिलने की सूचना के संबंध में की जा रही पुलिस

<nis:link nis:type=tag nis:id=bareillynewslive nis:value=Bareillynewslive nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=bareillypolice nis:value=Bareillypolice nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=viralpost nis:value=Viralpost nis:enabled=true nis:link/>
ट्रैप कार्रवाई को लेकर लेखपालों में आक्रोश, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

<nis:link nis:type=tag nis:id=bareillynewslive nis:value=Bareillynewslive nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=आंबलाएसडीएम nis:value=आंबलाएसडीएम nis:enabled=true nis:link/>
बरेली ग्राम खुर्द थाना सिरौली।  हनुमान मंदिर पर बैठे मूलू मौन धारण किया वीडियो वायरल 

Bareilly news Live  
<nis:link nis:type=tag nis:id=viralpost nis:value=Viralpost nis:enabled=true nis:link/>
*थाना अलीगंज, बरेली क्षेत्रांतर्गत आनर किलिंग कर परिजनों द्वारा युवती का शव खेत में दबा दिए जाने की सूचना पर पुलिस कार्यवाही संबधी श्री हेमन्त उपाध्याय <nis:link nis:type=tag nis:id=coआंवला, nis:value=COआंवला, nis:enabled=true nis:link/> बरेली की बाइट।*
स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस लाइन में फहराया तिरंगा, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिसकर्मी सम्मानित
बरेली। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्ड में समारोह आयोजित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी तथा राष्ट्रगान के बाद राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ ली।
एसएसपी अनुराग आर्य ने पुलिसकर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, ईमानदारी और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। समारोह में पुलिसकर्मियों को मिष्ठान भी वितरित किया गया।
इस दौरान उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मान चिह्न, मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक पाने वालों में पुलिस उपाधीक्षक एचआईयू विजय कुमार राना, सहायक रेडियो अधिकारी (सेवानिवृत्त) प्रदीप कुमार और मॉनिटरिंग सेल के उपनिरीक्षक श्याम सिंह शामिल रहे।
सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न से प्रभारी निरीक्षक आरटीसी हारून खां, प्रभारी निरीक्षक बारादरी बिजेंद्र सिंह, महिला उपनिरीक्षक अनिता देवी, उपनिरीक्षक अर्जुन सिंह और फायरमैन अजयपाल सिंह को सम्मानित किया गया। वहीं पुलिस महानिदेशक के प्रशंसा चिह्न के तहत थाना कैंट के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार को स्वर्ण पदक तथा एसओजी प्रथम के निरीक्षक सुनील कुमार शर्मा और मुख्य आरक्षी राहुल कुमार को रजत पदक प्रदान किया गया।
त्योहारों और विभिन्न आयोजनों में पुलिस का सहयोग करने वाले संभ्रांत नागरिकों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बेहतर रिस्पॉन्स टाइम और उत्कृष्ट कार्य के लिए यूपी-112 में तैनात 11 पुलिसकर्मियों को भी मुख्यालय की ओर से मिले प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के बाद एसएसपी ने पुलिस मॉडर्न स्कूल में भी तिरंगा फहराया। यहां मिष्ठान वितरण और पौधारोपण किया गया। बरेली पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र की एकता-अखंडता, सामाजिक सौहार्द और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

<nis:link nis:type=tag nis:id=bareillynewslive nis:value=Bareillynewslive nis:enabled=true nis:link/>
15 अगस्त पर खुली जेल के साथ रेलवे की जमीन पर स्मार्ट बाजार बनाने की मांग
सामाजिक कार्यकर्ता मनोज विकट बोले- अनुपयोगी पड़ी जमीन का हो सदुपयोग, रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे
बरेली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता मनोज विकट ने सरकार के सामने रेलवे की अनुपयोगी पड़ी जमीन के बेहतर इस्तेमाल की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि जिस तरह सरकार बीमार और वृद्ध कैदियों के लिए रिहाई तथा खुली जेल की व्यवस्था पर विचार कर रही है, उसी तरह रेलवे की शहरों और हाईवे के किनारे पड़ी जमीन को भी जनहित और रोजगार के लिए उपयोग में लाया जाना चाहिए। इस संबंध में मनोज विकट 15 अगस्त को सुबह 11 बजे सरकार को ज्ञापन सौंपेंगे।
मनोज विकट ने स्वतंत्रता दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश के विकास के लिए उपलब्ध संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल जरूरी है। उन्होंने बताया कि रेलवे के पास करीब 4.99 लाख हेक्टेयर जमीन है। रेलवे की काफी जमीन शहरों, प्रमुख मार्गों और हाईवे के आसपास स्थित है। कई स्थानों पर यह जमीन लंबे समय से खाली या सीमित उपयोग में है। उनका सुझाव है कि ऐसी जमीन को योजनाबद्ध तरीके से विकसित कर वहां स्मार्ट कॉम्प्लेक्स, स्मार्ट बाजार और रोजगार केंद्र स्थापित किए जाएं।
रेलवे की जमीन से बढ़ सकते हैं रोजगार के अवसर
मनोज विकट का कहना है कि रेलवे की जमीन पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त बाजार विकसित किए जाने से छोटे व्यापारियों, दुकानदारों, स्वरोजगार करने वाले युवाओं और स्थानीय कारोबारियों को स्थान उपलब्ध कराया जा सकता है। इससे व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ बड़ी संख्या में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर भी पैदा हो सकते हैं।
उन्होंने कहा कि शहरों में बढ़ती आबादी और व्यापारिक गतिविधियों को देखते हुए सुनियोजित बाजारों की जरूरत लगातार बढ़ रही है। यदि रेलवे की अनुपयोगी जमीन का चयन कर वहां स्मार्ट बाजार विकसित किए जाएं तो इससे रेलवे को भी राजस्व मिल सकता है और आम लोगों को व्यवस्थित बाजार की सुविधा उपलब्ध हो सकती है।
खुली जेल की व्यवस्था का भी किया उल्लेख
मनोज विकट ने कहा कि सरकार बीमार और वृद्ध कैदियों को राहत देने तथा खुली जेलों की व्यवस्था पर काम कर रही है। खुली जेल के मॉडल में पात्र कैदी दिन के समय काम कर सकते हैं और निर्धारित समय पर वापस जेल लौटते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की व्यवस्थाओं का उद्देश्य सुधार, पुनर्वास और समाज से जुड़ने के अवसर उपलब्ध कराना है।
उन्होंने इसी विचार को व्यापक विकास की अवधारणा से जोड़ते हुए कहा कि अनुपयोगी सरकारी संपत्तियों का भी जनहित में उपयोग होना चाहिए। रेलवे की जमीन पर स्मार्ट बाजार और कॉम्प्लेक्स विकसित किए जाने से जमीन बेकार पड़े रहने के बजाय आर्थिक गतिविधियों का केंद्र बन सकती है।
15 अगस्त को सौंपेंगे ज्ञापन
मनोज विकट ने बताया कि अपनी मांगों को लेकर वह 15 अगस्त को सुबह 11 बजे सरकार को ज्ञापन सौंपेंगे। ज्ञापन के माध्यम से रेलवे की अनुपयोगी जमीन का सर्वे कराकर शहरों और हाईवे के आसपास उपयुक्त स्थानों को चिह्नित करने, वहां स्मार्ट बाजार एवं कॉम्प्लेक्स विकसित करने तथा स्थानीय लोगों को रोजगार और व्यापार के अवसर देने की मांग रखी जाएगी।
इसके साथ ही मनोज विकट ने विकास कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किए जाने की मांग भी उठाई। उनका कहना है कि देश और समाज के विकास में योगदान देने वाले अधिकारियों का सम्मान करने से अन्य लोगों को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।
बाइट : मनोज विकट, सामाजिक कार्यकर्ता

Bareilly news Live
पत्रकार संघ कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, एसपी ट्रैफिक ने किया ध्वजारोहण

<nis:link nis:type=tag nis:id=बरेली। nis:value=बरेली। nis:enabled=true nis:link/> स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय जगत पत्रकार संघ के बरेली स्थित कार्यालय में शुक्रवार को देशभक्ति और उत्साह से ओतप्रोत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संघ के पदाधिकारियों और पत्रकार साथियों ने सामूहिक रूप से ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी तथा देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसपी ट्रैफिक मोहम्मद अकमल खान रहे। उन्होंने अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद समय निकालकर पत्रकार संघ कार्यालय पहुंचकर ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के बाद उपस्थित पत्रकारों ने देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लिया।
संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि बरेली कार्यालय में पहली बार स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया है। पहली बार आयोजित हुए कार्यक्रम को लेकर पत्रकारों में खासा उत्साह दिखाई दिया। पदाधिकारियों ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है और पत्रकारों का दायित्व है कि वे समाज और देशहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता एवं जिम्मेदारी के साथ सामने लाएं।
इस मौके पर संघ की ओर से सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं। पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर ध्वजारोहण करने के लिए एसपी ट्रैफिक मोहम्मद अकमल खान का आभार व्यक्त किया।
समारोह के दौरान पत्रकारों ने स्वतंत्रता दिवस की भावना को आत्मसात करते हुए राष्ट्रहित, सामाजिक एकता और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय जगत पत्रकार संघ के पदाधिकारी एवं पत्रकार साथी मौजूद रहे।
बाइट: <nis:link nis:type=tag nis:id=राष्ट्रीयजगतपत्रकारसंघपदाधिकारी nis:value=राष्ट्रीयजगतपत्रकारसंघपदाधिकारी nis:enabled=true nis:link/>

Bareilly news Live
थाना आंवला क्षेत्र के पीड़ित परिवार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की 

Bareilly news Live
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता 125 कैंट विधानसभा डॉक्टर अनीश बेग स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई शुभकामनाएं

Bareilly news Live
श्यामगंज पुल के नीचे तिरंगा वितरण, बोले- हम सब भारतीय
पुलिस अधिकारियों ने भी अपने हाथों से बांटे तिरंगे, भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से गूंजा क्षेत्र
बरेली। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को पीस कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से श्यामगंज पुल के नीचे तिरंगा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कमेटी के पदाधिकारियों ने गरीब, जरूरतमंद और बेसहारा लोगों को तिरंगे वितरित कर देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से माहौल देशभक्ति से ओतप्रोत हो गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीस कमेटी ऑफ इंडिया के पदाधिकारी नदीम इकबाल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल किसी एक वर्ग या समुदाय का पर्व नहीं, बल्कि पूरे देशवासियों के लिए आजादी के जश्न का सबसे बड़ा अवसर है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी में हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई समेत सभी धर्मों और वर्गों के लोगों ने अपना योगदान और बलिदान दिया है। इसलिए स्वतंत्रता दिवस पूरे देश का साझा त्योहार है।
उन्होंने कहा कि यहां किसी को हिंदू, मुस्लिम, सिख या ईसाई के रूप में नहीं देखा जाता, बल्कि सभी को भारतीयता की पहचान के साथ जोड़ा जाता है। हम सभी भारत के रहने वाले हैं और हमारा जीवन भी इसी देश में है। उन्होंने कहा कि पीस कमेटी ऑफ इंडिया का उद्देश्य समाज में भाईचारा, एकता और आपसी सौहार्द को मजबूत करना है। कमेटी का संदेश है—“आवाज दो, हम एक हैं।”
नदीम इकबाल ने कहा कि देश की आजादी अनेक लोगों के संघर्ष और कुर्बानियों का परिणाम है। स्वतंत्रता सेनानियों ने धर्म और जाति से ऊपर उठकर देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया। इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए कमेटी हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा वितरण करती है, ताकि समाज के हर वर्ग में राष्ट्रप्रेम की भावना मजबूत हो।
कार्यक्रम में पुलिस-प्रशासन के अधिकारी भी पहुंचे। सीओ तृतीय, एसपी सिटी और इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह ने कार्यक्रम में सहभागिता की और अपने हाथों से लोगों को तिरंगे वितरित किए। पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी और तिरंगा वितरण से लोगों में भी उत्साह दिखाई दिया।
इस दौरान संजीव शर्मा प्रदेश अध्यक्ष, रहीम खान प्रदेश महासचिव, मनमोहन तनेजा, मोनू खान, अखिलेश अग्रवाल, डॉ. शहाबुद्दीन, खुशनुमा खान समेत पीस कमेटी ऑफ इंडिया के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने लोगों से स्वतंत्रता दिवस को आपसी भाईचारे और देश की एकता के संदेश के साथ मनाने की अपील की।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Bareilly news Live
स्वतंत्रता दिवस पर BSNL का बड़ा धमाका, एक रुपये में मोबाइल कनेक्शन और 1111 रुपये में हाई-स्पीड FTTH प्लान
14 और 15 अगस्त को बरेली बिजनेस एरिया के विभिन्न जिलों में लगेगा मेगा मेला, मौके पर ही मिलेगी सिम और हाई-स्पीड इंटरनेट कनेक्शन की सुविधा
बरेली। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने ग्राहकों को बड़ी सौगात देने की तैयारी की है। BSNL बरेली बिजनेस एरिया की ओर से स्वतंत्रता दिवस के विशेष अवसर पर एक रुपये का ‘फ्रीडम 2.0’ मोबाइल ऑफर और 1111 रुपये का विशेष FTTH प्लान शुरू किया गया है। इसके साथ ही ग्राहकों को नई मोबाइल सिम और हाई-स्पीड इंटरनेट कनेक्शन उपलब्ध कराने के लिए 14 और 15 अगस्त को विभिन्न क्षेत्रों में मेगा मेले आयोजित किए जाएंगे।
BSNL की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, स्वतंत्रता दिवस के इस विशेष अभियान का उद्देश्य आम उपभोक्ताओं तक सस्ती, भरोसेमंद और आधुनिक दूरसंचार सेवाएं पहुंचाना है। अभियान के तहत बरेली बिजनेस एरिया के अंतर्गत आने वाले बरेली, रामपुर, बदायूं, पीलीभीत, मुरादाबाद, अमरोहा और संभल समेत विभिन्न क्षेत्रों में विशेष मेगा मेलों का आयोजन किया जाएगा।
एक रुपये में मिलेगा ‘फ्रीडम 2.0’ ऑफर
BSNL के ₹1 के ‘फ्रीडम 2.0’ ऑफर को नए मोबाइल उपभोक्ताओं के लिए खास तौर पर पेश किया गया है। इसके तहत मात्र एक रुपये में कनेक्शन लेने वाले ग्राहकों को 24 दिन की वैधता, प्रतिदिन 1 जीबी डाटा, प्रतिदिन 100 एसएमएस और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा दी जाएगी।
BSNL के इस ऑफर का उद्देश्य अधिक से अधिक नए ग्राहकों को अपने नेटवर्क से जोड़ना और उन्हें किफायती दर पर मोबाइल सेवाएं उपलब्ध कराना है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लगाए जा रहे मेगा मेलों में उपभोक्ताओं को मौके पर ही सिम उपलब्ध कराने के साथ उसके एक्टिवेशन की सुविधा भी दी जाएगी।
1111 रुपये में 200 एमबीपीएस तक की हाई-स्पीड इंटरनेट सेवा
BSNL ने घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए ₹1111 का विशेष FTTH प्लान भी पेश किया है। इस प्लान में ग्राहकों को 200 एमबीपीएस तक की हाई-स्पीड फाइबर इंटरनेट सेवा, 5000 जीबी तक डाटा, 24 घंटे अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग तथा मनोरंजन से जुड़ी 27 से अधिक ओटीटी सेवाओं का लाभ देने की जानकारी दी गई है।
इस प्लान को घरेलू उपभोक्ताओं के साथ ही ऐसे लोगों के लिए उपयोगी बताया गया है, जिन्हें तेज इंटरनेट के साथ मनोरंजन और कॉलिंग की सुविधाएं भी एक ही कनेक्शन पर चाहिए।
मेगा मेले में मौके पर ही होगा कनेक्शन
BSNL के विशेष अभियान के तहत आयोजित होने वाले मेगा मेलों में उपभोक्ताओं को कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। यहां ऑन-द-स्पॉट नई मोबाइल सिम के साथ उसका एक्टिवेशन और FTTH कनेक्शन की बुकिंग एवं शुरुआत की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। अधिकारियों और कर्मचारियों की टीमें ग्राहकों को विभिन्न प्लान की जानकारी देने के साथ उनकी जरूरत के अनुसार कनेक्शन उपलब्ध कराने में सहयोग करेंगी।
BSNL के इस अभियान को स्वदेशी दूरसंचार सेवा को बढ़ावा देने और अधिक से अधिक लोगों को डिजिटल कनेक्टिविटी से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। BSNL देशभर में सस्ती और भरोसेमंद डिजिटल कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने पर जोर दे रहा है।
दूरदराज क्षेत्रों के लिए सैटेलाइट फोन सेवा भी
प्रेस विज्ञप्ति में BSNL की Global Satellite Phone Service (GSPS) का भी उल्लेख किया गया है। यह सेवा विशेष रूप से देश की सुरक्षा, आपदा प्रबंधन और दूरदराज क्षेत्रों में काम करने वाले सरकारी एवं व्यावसायिक संस्थानों के लिए उपयोगी होगी। जहां सामान्य मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध नहीं होता, वहां सैटेलाइट आधारित संचार के माध्यम से संपर्क बनाए रखने में यह सेवा मददगार होगी।
पर्वतीय, जंगल, समुद्री और अन्य दुर्गम क्षेत्रों में जहां पारंपरिक मोबाइल नेटवर्क पहुंचना मुश्किल होता है, वहां सैटेलाइट फोन सेवा संचार का वैकल्पिक माध्यम उपलब्ध करा सकती है।
डिजिटल इंडिया और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में कदम
BSNL ने इन नई सेवाओं और विशेष ऑफरों को डिजिटल इंडिया और आत्मनिर्भर भारत की भावना से जोड़ते हुए ग्राहकों को सस्ती और आधुनिक दूरसंचार सुविधा उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता जताई है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुरू किए जा रहे अभियान के माध्यम से कंपनी का जोर ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने पर है।
BSNL के अनुसार, 14 और 15 अगस्त को लगने वाले मेगा मेलों में उपभोक्ताओं को मोबाइल और फाइबर इंटरनेट सेवाओं की जानकारी देने के साथ मौके पर ही कनेक्शन उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

<nis:link nis:type=tag nis:id=bareillynewslive nis:value=Bareillynewslive nis:enabled=true nis:link/>
Video 16
मारपीट और लूटपाट का आरोप, एसएसपी से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग। थाना मीरगंज ग्राम जाम 

Bareilly news Live  
<nis:link nis:type=tag nis:id=viralpost nis:value=Viralpost nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=bareillypolice nis:value=Bareillypolice nis:enabled=true nis:link/>
हिंदुस्तान स्काउट गाइड रैली का पीस कमेटी ने किया भव्य स्वागत

<nis:link nis:type=tag nis:id=बरेली। nis:value=बरेली। nis:enabled=true nis:link/> स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर निकाली गई हिंदुस्तान स्काउट गाइड रैली का पीस कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से आजमनगर क्षेत्र में भव्य स्वागत किया गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम इकबाल ने अपनी पूरी टीम के साथ रैली में शामिल स्काउट गाइड के छात्र-छात्राओं एवं सदस्यों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

हिंदुस्तान स्काउट गाइड रैली का शुभारंभ आजमनगर स्थित हरी मस्जिद से हुआ। रैली आजमनगर मोहल्ले से होते हुए कुमार टॉकीज पहुंची और कोतवाली पर इसका समापन हुआ। रैली में अध्यक्ष मोहम्मद नबी के नेतृत्व में स्कूल की पूरी टीम ने प्रतिभाग किया। इस दौरान पार्षद राजेश अग्रवाल भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर पीस कमेटी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम इकबाल ने कहा कि हिंदुस्तान स्काउट गाइड देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। ऐसी रैलियां बच्चों में देशभक्ति, अनुशासन और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करती हैं।

स्वागत कार्यक्रम में राष्ट्रीय सलाहकार डॉ. सैयद शहाबुद्दीन, प्रदेश अध्यक्ष रहीम खान, प्रदेश उपाध्यक्ष कमल किशोर रस्तोगी (चंदौसी), प्रदेश सचिव अखिलेश अग्रवाल, शिवम रस्तोगी (सिलाई वाले), प्रदेश सचिव आजम खान, जिला सचिव शाहनवाज खान सहित संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया।

Bareilly news Live  

<nis:link nis:type=tag nis:id=viralpost nis:value=Viralpost nis:enabled=true nis:link/>
से चल रहा मुकदमा कोर्ट ने किया निरस्त, संजय सिंह परिवार ने जताई खुशी

बरेली। अपर सिविल जज (सी.डि.) कक्ष संख्या-04, बरेली की अदालत ने मूलवाद संख्या 247/2022 अमर सिंह आदि बनाम झूमक लाल में वादीगण की लगातार अनुपस्थिति के चलते मुकदमे को निरस्त कर दिया। अदालत ने 11 अगस्त 2026 को आदेश जारी करते हुए पत्रावली को आवश्यक कार्यवाही के बाद अभिलेखागार भेजने के निर्देश दिए।

Bareilly news Live  

<nis:link nis:type=tag nis:id=civilcourtbareilly nis:value=CivilcourtBareilly nis:enabled=true nis:link/>

<nis:link nis:type=tag nis:id=viralpost nis:value=Viralpost nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=bareillypolice nis:value=Bareillypolice nis:enabled=true nis:link/>
स्वतंत्रता सेनानी का नाम शिलापट्ट से हटाने का आरोप, भतीजे ने आमरण अनशन की अनुमति मांगी
बरेली, 13 अगस्त। महानगर कॉलोनी निवासी सुधीर उपाध्याय ने अपने सगे चाचा और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे श्री राम कुमार का नाम गजरौला ब्लॉक में लगे स्वतंत्रता सेनानियों के शिलापट्ट पर दोबारा दर्ज कराने की मांग की है। उनका आरोप है कि स्वतंत्रता सेनानी होने के बावजूद श्री राम कुमार को उचित सम्मान नहीं मिल रहा है। उन्होंने मांग पूरी न होने पर 15 अगस्त से शिलापट्ट के सामने आमरण अनशन करने की अनुमति मांगी है।
सुधीर उपाध्याय के अनुसार उनके चाचा श्री राम कुमार पुत्र भीमसेन निवासी ग्राम कांकाठेर, ब्लॉक गजरौला, जिला अमरोहा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। उनके मुताबिक तत्कालीन जिला मजिस्ट्रेट मुरादाबाद केएल मेहता, आईसीएस के आदेश पर श्री राम कुमार को आठ मई 1941 को धारा 34/38 डीआईआर के तहत छह माह के लिए 25 रुपये जुर्माने के साथ मुरादाबाद कारागार में निरुद्ध किया गया था। इसके बाद जिला मजिस्ट्रेट मुरादाबाद के आदेश पर 25 नवंबर 1941 को उन्हें जेल से रिहा किया गया।
उन्होंने बताया कि श्री राम कुमार का नाम पूर्व में गजरौला ब्लॉक में लगाए गए स्वतंत्रता सेनानियों के शिलापट्ट पर दर्ज था। बाद में शिलापट्ट बदले जाने पर उनका नाम उसमें दोबारा दर्ज नहीं किया गया। सुधीर उपाध्याय का दावा है कि स्वतंत्रता संग्राम में योगदान के सम्मान में सरकार की ओर से ग्राम शहबाजपुर डोर, तहसील हसनपुर, जिला अमरोहा में करीब पौने दो बीघा जमीन भी उपहार/प्रशस्ति स्वरूप दी गई थी।
सुधीर उपाध्याय के मुताबिक वह पिछले करीब पांच वर्षों से अपने चाचा का नाम गजरौला ब्लॉक के शिलापट्ट पर दोबारा दर्ज कराने और ग्राम पंचायत कांकाठेर में लगे शिलापट्ट पर भी उनका नाम अंकित कराने के लिए शासन-प्रशासन से पत्राचार कर रहे हैं। उन्होंने करीब दो महीने पहले मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, मंडलायुक्त मुरादाबाद और जिलाधिकारी अमरोहा समेत संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजकर 15 अगस्त 2026 से गजरौला ब्लॉक में लगे शिलापट्ट के सामने आमरण अनशन करने की अनुमति मांगी थी।
उनका कहना है कि अभी तक न तो श्री राम कुमार का नाम शिलापट्ट पर दोबारा दर्ज किए जाने की कोई सूचना मिली है और न ही उन्हें आमरण अनशन की अनुमति प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि नौ अगस्त को भी जिला विकास अधिकारी अमरोहा, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), जिलाधिकारी अमरोहा और खंड विकास अधिकारी गजरौला को ई-मेल और स्पीड पोस्ट के माध्यम से पुनः पत्र भेजकर मांग की गई है कि स्वतंत्रता सेनानी श्री राम कुमार का नाम शिलापट्ट पर दर्ज कराया जाए। ऐसा न होने की स्थिति में उन्हें आमरण अनशन की अनुमति देने की मांग की गई है।
सुधीर उपाध्याय ने प्रशासन से मामले में शीघ्र निर्णय लेकर स्वतंत्रता सेनानी के सम्मान में उनका नाम शिलापट्ट पर दर्ज कराने की मांग की है।

Bareilly news Live  

<nis:link nis:type=tag nis:id=viralpost nis:value=Viralpost nis:enabled=true nis:link/>
. अरविंद राजभर को जेड प्लस सुरक्षा देने की मांग
बरेली। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के बरेली जिलाध्यक्ष भारतेंदु सिंह सोनकर ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं विधायक डॉ. अरविंद राजभर की सुरक्षा बढ़ाकर जेड प्लस किए जाने की मांग की है।
भारतेंदु सिंह सोनकर ने बताया कि 12 अगस्त को लखनऊ स्थित सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश कार्यालय में राशिद अली नामक व्यक्ति ने कार्यालय प्रभारी धर्म प्रकाश चौधरी के साथ कथित तौर पर अभद्रता और मारपीट की। आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने पिस्तौल दिखाकर डॉ. अरविंद राजभर को जान से मारने की धमकी भी दी।
घटना को गंभीर बताते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी कार्यालय और डॉ. अरविंद राजभर की सुरक्षा व्यवस्था को तत्काल बढ़ाया जाना आवश्यक है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री से डॉ. अरविंद राजभर को जेड प्लस सुरक्षा उपलब्ध कराने तथा पार्टी कार्यालय की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की।
उन्होंने पुलिस-प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी राशिद अली के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने की भी मांग की है। भारतेंदु सिंह सोनकर ने कहा कि जनप्रतिनिधियों और राजनीतिक दलों के कार्यालयों की सुरक्षा को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

Bareilly news Live  

<nis:link nis:type=tag nis:id=viralpost nis:value=Viralpost nis:enabled=true nis:link/>
बरेली थाना इज्जत नगर क्षेत्र के रहने वाले पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायती पत्र देकर इंसाफ की गुहार लगाई 

Bareilly news Live  

<nis:link nis:type=tag nis:id=bareillypolice nis:value=Bareillypolice nis:enabled=true nis:link/>
नाबालिग से दुष्कर्म के वांछित आरोपी की मुठभेड़ में गिरफ्तारी, सीओ नवाबगंज ने दी जानकारी
बरेली। नवाबगंज थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
घटना के संबंध में सीओ नवाबगंज नीलेश मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम वांछित आरोपी की तलाश में जुटी थी। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने आरोपी की घेराबंदी की। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने कार्रवाई की और आरोपी के पैर में गोली लगी।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान विमलेश कुमार (27) पुत्र जयपाल निवासी ग्राम पंडरी, थाना नवाबगंज के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है।
सीओ नवाबगंज ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना नवाबगंज में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में मुकदमा दर्ज है और वह वांछित चल रहा था। घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रकरण में नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Bareilly news Live  

<nis:link nis:type=tag nis:id=viralpost nis:value=Viralpost nis:enabled=true nis:link/>

<nis:link nis:type=tag nis:id=bareillypolice nis:value=Bareillypolice nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=conawabganj nis:value=CoNawabganj nis:enabled=true nis:link/>
फतेहगंज पश्चिमी में निकली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा कस्बा

बरेली फतेहगंज पश्चिमी से पंकज शर्मा की रिपोर्ट

फतेहगंज पश्चिमी। भाजपा की ओर से बुधवार को फतेहगंज पश्चिमी में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में शामिल लोगों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम और जय हिंद के जयघोष लगाए, जिससे पूरा कस्बा देशभक्ति के रंग में रंग गया। यात्रा का शुभारंभ मीरगंज विधायक डॉ. डीसी वर्मा और तिरंगा यात्रा प्रभारी राहुल साहू ने किया।
तिरंगा यात्रा फतेहगंज पश्चिमी ब्लॉक परिसर से शुरू होकर कस्बे के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए लोधी नगर चौराहा पहुंची। रास्ते में लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। लोधी नगर चौराहे पर यात्रा का समापन किया गया।
इस मौके पर विधायक डॉ. डीसी वर्मा ने कहा कि तिरंगा देश के गौरव, स्वाभिमान और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चल रहे हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। उन्होंने लोगों से अभियान से जुड़कर राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।
तिरंगा यात्रा में भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं यात्रा प्रभारी राहुल साहू, मीरगंज एसडीएम निधि शुक्ला, तहसीलदार आशीष कुमार, नायब तहसीलदार अरविंद कुमार, वीडीओ आशीष पाल, बीईओ भानु शंकर गंगवार, थाना प्रभारी प्रवीण कुमार, कस्बा चौकी प्रभारी आदेश कुमार समेत पुलिस बल और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Bareilly news Live