#जोगिंद्रनगर में चलती निजी बस में #चाकूबाजी से हड़कंप, यात्रियों में मची अफरा-तफरी; आरोपी पुलिस के हवाले
#मंडी जिले के जोगिंद्रनगर में चलती निजी बस के अंदर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
#जानकारी के अनुसार, यह घटनाक्रम बुधवार शाम करीब 7 बजे ढेलू पेट्रोल पंप से जोगिंद्रनगर बस स्टैंड के बीच हुआ। आरोप है कि बस में सवार एक व्यक्ति ने किसी बात को लेकर दूसरी सवारियों पर चाकू से हमला कर दिया।
#अचानक हुई इस घटना से बस के अंदर मौजूद यात्रियों में दहशत का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि घटनाक्रम के बाद आरोपी व्यक्ति को #जोगिंद्रनगर पुलिस के हवाले कर दिया गया।
#फिलहाल हमले के पीछे की वजह क्या थी और घटना में कितने लोग घायल हुए हैं, इसकी विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और #घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों को खंगाला जा रहा है।
#चलती बस में हुई इस वारदात ने सार्वजनिक परिवहन में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
#जोगिंद्रनगर #मंडी #HimachalPradesh #CrimeNews #JogindernagarNews #BreakingNews #HimachalNews #CrimeUpdate #HimachalMentor