टीकमगढ़: टीकमगढ़ में भाजपा युवा मोर्चा ने गांधी चौराहे पर राहुल और सोनिया गांधी का पुतला फूंका
टीकमगढ़ शहर के गांधी चौराहे पर भाजपा युवा मोर्चा द्वारा कांग्रेस पार्टी के राहुल गांधी व सोनिया गांधी का पुतला दहन किया गया। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश आवाहन पर नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले को लेकर यह पुतला दहन किया गया है। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कांग्रेस पार्टी को भ्रष्टाचार पार्टी बताया।