टीकमगढ़: सतगुवा गांव के पास सड़क हादसे में महिला घायल, 108 एंबुलेंस ने अस्पताल पहुंचाया
सतगुवा गांव के पास एक महिला सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। घायल महिला का नाम आरती अहिरवार निवासी सतगुवा गांव बताया गया है। परीजन ने बताया कि महिला पति के साथ बाइक से अपने गांव से रामनगर जा रही थी रास्ते में सतगुवा गांव के पास एक मोड़ पर अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और महिला बाइक से नीचे गिरकर घायल हो गई।