टीकमगढ़: कुड़ीला रोड पर सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल, गंभीर चोट के बाद जिला अस्पताल में भर्ती
टीकमगढ़ जिले के कुड़ीला रोड पर एक व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार हो गया । घायल का नाम रवि रैकवार निवासी बल्देवगढ़ बताया गया है। परिजन ने बताया कि व्यक्ति बाइक से बल्देवगढ़ से कुड़ीला जा रहा था रास्ते में कुड़ीला रोड पर अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और व्यक्ति बाइक समेत नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।