टीकमगढ़: मवई गांव में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, शव परिजनों को सौंपा गया
टीकमगढ़ जिले के मवई गांव में गुरुवार को एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम हीरालाल लोधी बताया गया है। परिजन ने बताया कि हीरालाल परिवार में लड़ाई के चलते पहाड़ी पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। व्यक्ति के शव को जिला अस्पताल लाया गया। पीएम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया गया है।