टीकमगढ़: कोतवाली थाना पुलिस ने एक साल से गुम महिला को ढूँढ़ निकाला, परिजनों को सौंपा
पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा गुम बालक बालिकाओं महिलाओं की दस्तयाबी हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में कोतवाली थाना प्रभारी पंकज शर्मा के नेतृत्व गठित पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र की पिछले 1 साल से गुम महिला को साइबर सेल की सहायता से सकुशल दस्तयाब किया गया। महिला को परिजनों के सुपुर्द किया गया है।