कोलेबिरा: 'इलाज गोबर से नहीं, दवा और विज्ञान से होगा', विधायक नमन बिक्सल कोंगाड़ी ने भाजपा पर साधा निशाना
शनिवार को शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार, कोलेबिरा विधायक नमन बिक्सल कोंगाड़ी ने भाजपा पर लोकतांत्रिक व संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि देश के युवा अब वैज्ञानिक सोच और आधुनिक चिकित्सा को लेकर जागरूक हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीमारी का इलाज दवा और वैज्ञानिक पद्धति से होना चाहिए तथा युवा अपने अधिकारों को लेकर आवाज उठा रहे है