करछना: आईटीआई बाउंड्री के पीछे से 4 अभियुक्त पुलिस ने किए गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के 39 एम्पलीफायर व अन्य सामान किया बरामद
पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज के यमुनानगर औद्योगिक क्षेत्र पुलिस द्वारा आईटीआई बाउंड्री के पीछे से चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से चोरी के 39 एमप्लीफायर स्टेबलाइजर के साथ,तथा घटना में प्रयुक्त एक आई रिक्शावाले टाटा पिकअप गाड़ी बरामद किया गया है, पकड़े गए अभियुक्त सुनील कुमार साहू, रवि बंसल,रिंकू वंशकार तथा रमेश भारतीया हैं।