करछना: भरहा गांव में विशालकाय महुआ का पेड़ गिरने से पेड़ के नीचे बंधी भैंस हुई घायल
तहसील करछना क्षेत्र में रविवार सुबह मूसलाधार बारिश होने से कई ग्रामीणों का घर जमीदोंज हो गया है। इसी बीच क्षेत्रके भरहा गांव में विशालकाय महुआ का पेड़ अचानक जड़ से उखाड़ कर गिरने से पेड़ के नीचे बंधी उक्त गांव निवासी महेंद्र पटेल की भैंस घायल हो गई। सूचना होने पर पशु चिकित्सा विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल भैंस का उपचार किया गया।