करछना: महिला डॉक्टर के साथ हुई दर्दनाक घटना के विरोध में नैनी में महिला मोर्चा ने मुंह पर काली पट्टी बांधकर निकाला कैंडल मार्च
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या करने की घटना से पूरे देश के डॉक्टर ने विरोध जताया है,अब प्रयागराज में डॉक्टर के साथ BJP महिला मोर्चा भी समर्थन में सड़कों पर उतर गई है,नैनी में महिला मोर्चा द्वारा मौन कैंडल मार्च निकाला गया,सरगम चौराहे निकाली गई कैंडल मार्च में महिलाओं ने मुंह पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया है।