करछना: कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुई घटना को लेकर नैनी में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा निकाला गया कैंडल मार्च
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुई घटना को लेकर शुक्रवार को भाजपा महिला मोर्चा द्वारा नैनी में महिला डॉक्टर के समर्थन में कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान महिलाओं ने मुंह पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताते हुए बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पद से इस्तीफा देने की मांग किया है।