करछना: तहसील करछना परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में आईं 137 शिकायतें, एक भी शिकायती पत्र का नहीं हुआ समाधान
करछना तहसील परिसर में शनिवार को एसडीएम करछना जागृति अवस्थी की अगुवाई में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र से आने वाले फरियादियों के द्वारा विभिन्न समस्याओं से संबंधित 137 शिकायती दर्ज कराई गई। लेकिन संपूर्ण समाधान दिवस जैसे मौके पर एक भी शिकायती पत्र का समाधान नहीं किया जा सका।