करछना: रामपुर गांव में महुआ का पुराना पेड़ गिरने से चपेट में आकर किशोर तथा गाय हुए घायल, पेड़ हटाने में जुटे लोग
प्रयागराज के यमुनानगर रामपुर गांव में आज रविवार को बारिश के दौरान महुआ का पुराना पेड़ अचानक गिर पड़ा, पेड़ की चपेट में आकर एक किशोर तथा नजदीक ही बांधी गई एक गाय घायल हो गए,घटना से इलाके में हड़कंप मच गया तथा मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, स्थानीय लोगों द्वारा घायल किशोर को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, तथा पेड़ को हटाया गया है।