बांसगांव: बांसगांव का बुजुर्ग सहजनवां में होटल पर मिला, 15 दिन से था लापता, पुलिस ने परिजनों को सौंपा
बांसगांव पुलिस ने 11 सितंबर से लापता चल रहे 63 वर्षीय मूलशंकर सहाय उर्फ गोपाल को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। मूलशंकर सहाय वार्ड नंबर-5 बढ़ावन के निवासी हैं। उनके सकुशल मिलने की सूचना पर परिवार ने राहत की सांस ली। मूलशंकर 11 सितंबर की रात करीब 10:30 बजे घर से टहलने के लिए निकले थे। इसके बाद वापस नहीं लौटे।