बांसगांव: कौड़ीराम इलाके की दिव्यांग महिला जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची, DM ने अपनी गाड़ी से SSP ऑफिस भिजवाया
गोरखपुर में जिलाधिकारी दीपक मीणा ने एक दिव्यांग फरियादी को अपने स्कोर्ट की गाड़ी से एसएसपी ऑफिस पहुंचाया। दिव्यांग रिंका बुधवार को जनसुनवाई के दौरान डीएम से मिलने पहुंची। उन्होंने अपनी समस्या सुनाई तो डीएम ने इसे पुलिस का मामला बताया। उन्होंने तुरंत मामले के निस्तारण के लिए एसएसपी से बात की और फरियादी को अपनी स्कॉर्ट की गाड़ी से एसएसपी ऑफिस भिजवाया।