बांसगांव: कौड़ीराम में बुजुर्ग महिला के कंगन चोरी, दिनदहाड़े टप्पेबाजी कर बदमाश फरार, पुलिस जांच में जुटी
बांसगांव थाना क्षेत्र के कौड़ीराम कस्बे के धस्का गांव में दिनदहाड़े टप्पेबाजी की घटना सामने आई है। अज्ञात बदमाशों ने एक बुजुर्ग महिला के घर में घुसकर 4 लाख रुपये से अधिक मूल्य के सोने के कंगन चुरा लिए और मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, धस्का गांव निवासी कमालुद्दीन के परिवार की बुजुर्ग महिला घर पर अकेली थीं।