ताल नदौर स्थित नवनिर्मित वेटनरी कॉलेज परिसर में एक सप्ताह पूर्व रात के समय गार्डों पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, गार्ड सुभाष शाही और चंद्रगुप्त मौर्य लेबर कॉलोनी में ड्यूटी पर तैनात थे। ड्यूटी के दौरान उन्होंने राकेश वर्मा नामक एक मजदूर को शराब पीकर शोर-शराबा करने से रोका।