#Gaya: इश्तियाक अहमद हत्याकांड: इंसाफ को लेकर सड़को पर उतरे हजारों लोग
- सभी नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाकर सजा देने की मांग
गयाजी। शहर के पंचायती अखाड़ा निवासी जमीन कारोबारी इश्तियाक अहमद हत्याकांड में इंसाफ की मांग अब जोर पकड़ने लगी है।
बुधवार शाम सैंकड़ों लोगों ने मृतक के घर से टावर चौक तक न्याय मार्च निकाला। हाथों में तख्ती और कैंडिल लिए मार्च में शामिल लोग इश्तेयाक अहमद हत्याकांड में स्पीडी ट्रायल चलाकर सजा दो, हत्या के 45 दिन बाद भी सभी नामजद अभियुक्त गिरफ्तार क्यों नहीं ? गया एसएसपी मगध रेंज आईजी जवाब दो, गया में बढ़ते अपराध पर रोक लगाओ के नारे लगा रहे थे।
मार्च में मृतक की मां, भाई अतीक अहमद, एखलाक अहमद, शाहनवाज हुसैन भी शामिल रहे।
मार्च पंचायती अखाड़ा, किरानी घाट, किरण सिनेमा होते टावर चौक पहुंचा जहां लोग ने अपनी बात रखी।
मार्च में शामिल मृतक की मां ने कहा कि मेरे बेटे के हत्यारों को स्पीडी ट्रायल चलाकर कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
उन्होंने मुख्यमंत्री, डीएम और एसएसपी से इंसाफ की गुहार लगाई।
वहीं मार्च में शामिल भाकपा माले गया नगर प्रभारी तारिक अनवर ने कहा कि घटना को हुए 45 दिन बीत चुके हैं मगर पुलिस जांच और कार्रवाई से सभी इंसाफ पसंद लोग निराश हैं। अभी भी कई नामजद अभियुक्त पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। मृतक का मोबाइल फोन अभी तक पुलिस नहीं खोज पाई है। परिजनों का यह भी आरोप है कि पुलिस प्रशासन से कोई हमलोग से मिलने तक नहीं आया है।
अपनी बात रखते हुए इंसाफ मंच जिला प्रभारी मोहम्मद शेरजहां ने कहा कि अपराध नियंत्रण में गया पुलिस की नाकामी तो जगजाहिर है ही, अब पुलिस जांच और कार्रवाई में भी लापरवाही देखने को मिल रही है। जिससे लोगों का भरोसा पुलिस प्रशासन से उठता जा रहा है। जिले में लगातार बढ़ते जघन्य अपराध से लोगों में भय का माहौल है। वहीं अपराधी आराम से घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।
ऐसे में मगध रेंज आईजी व गया एसएसपी को सामने आकर पुलिस जांच व कार्रवाई पर स्थिति स्पष्ट करना चाहिए।
कार्यक्रम में भाकपा माले जिला कमेटी सदस्य रामचंद्र प्रसाद, सिद्धनाथ सिंह, मो. तारिक अनवर, नूर शेख, मो. आजम, साबिर खान समेत सैंकड़ों लोग शामिल हुए।
#BreakingNews #gaya #bihar #BiharNews #CrimeNews