महिला की पुकार पर रुके सीएम धामी।
ऋषिकेश में स्वर्ण जयंती पार्क के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भीड़ में मदद की गुहार लगा रही महिला की पीड़ा सुनी। महिला ने पति के गंभीर बीमारी से पीड़ित होने और राशन कार्ड व स्थायी निवास प्रमाण पत्र न बनने की समस्या बताई। मुख्यमंत्री ने तत्काल अधिकारियों को बुलाकर समस्याओं के जल्द समाधान के निर्देश दिए।