बाबा केदार के कपाट शीतकाल के लिए बंद
विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट बुधवार सुबह 8:30 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बंद हो गए। इसी के साथ इस वर्ष की यात्रा का समापन हो गया।
बाबा केदार की चल विग्रह डोली ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर के लिए रवाना हो गई। अगले छह महीने तक यहीं बाबा के दर्शन होंगे।
#KedarnathDham #BabaKedar #UttarakhandNews