Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

जालौन पुलिस ने वायरल वीडियो पर जारी किया बड़ा स्पष्टीकरण, मेरा बालम थानेदार रील मामले में फैलाई गई भ्रामक खबर का किया खंडन जालौन। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो को लेकर जालौन पुलिस ने आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी करते हुए बड़ा खुलासा किया है। कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और यूट्यूब चैनलों पर यह दावा किया जा रहा था कि जनपद जालौन के कंट्रोल रूम में तैनात सिपाही अरविंद पटेल ने एक महिला कांस्टेबल के साथ मेरा बालम थानेदार गाने पर सर्विस रिवॉल्वर के साथ रील बनाई। अब इस पूरे मामले में जालौन पुलिस ने इन दावों को भ्रामक, अपुष्ट और तथ्यहीन बताया है। पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो में दिखाई देने वाला व्यक्ति अरविंद पटेल नहीं है। इतना ही नहीं, जनपद जालौन के कंट्रोल रूम में अरविंद नाम का कोई आरक्षी तैनात ही नहीं है। प्रारंभिक जांच में यह भी स्पष्ट हुआ है कि वीडियो में दिख रहा आरक्षी जनपद जालौन में नियुक्त ही नहीं है। जालौन पुलिस ने कहा कि कुछ सोशल मीडिया चैनलों और प्लेटफॉर्म ने बिना किसी आधिकारिक पुष्टि के इस वीडियो को जालौन पुलिस से जोड़कर प्रसारित कर दिया, जिससे लोगों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हुई। पुलिस ने ऐसे सभी दावों का स्पष्ट रूप से खंडन किया है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की सत्यता, वीडियो के वास्तविक स्थान, उसमें दिख रहे पुलिसकर्मी की पहचान तथा वीडियो प्रसारित करने वालों की भूमिका की गहन जांच कराई जा रही है। जांच पूरी होने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस पूरे मामले में क्षेत्राधिकारी नगर ने भी आधिकारिक बाइट जारी कर लोगों से अपील की है कि बिना सत्यापन के किसी भी वीडियो या खबर पर विश्वास न करें और न ही उसे आगे साझा करें। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी फैलाना कानूनन अपराध भी हो सकता है। यह मामला एक बार फिर इस बात की याद दिलाता है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली हर खबर सही नहीं होती। किसी भी सूचना को साझा करने से पहले उसकी आधिकारिक पुष्टि करना आवश्यक है, ताकि किसी व्यक्ति, संस्था या विभाग की गलत छवि प्रस्तुत न हो। आपकी क्या राय है कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं ?? #JalaunPolice #Jalaun #UPPolice #FactCheck #FakeNews #ViralVideo #SocialMedia #BreakingNews #PoliceNews #RealityCheck #COCity #UPNews #JalaunUpdates #NewsUpdate #HindiNews #ViralReel #MeraBalamThanedar #PoliceStatement #Investigation #TruthMatters #Kalpi #Orai #JalaunDistrict #UttarPradesh #TrendingNews #OfficialStatement #Viral #News #PoliceUpdate #FactVsFake

Jalaun, Jalaun | Jul 1, 2026

MORE NEWS

हमीरपुर के अरतरा में मासूम की फरियाद वायरल, बोला- "हमें भी एक घर दिला दो"
हमीरपुर जिले के अरतरा गांव से एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक मासूम बच्चा सदर विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति से हाथ जोड़कर अपने परिवार के लिए पक्का घर दिलाने की गुहार लगाता दिखाई दे रहा है। बच्चा कहता है, "साहब, हमें भी एक घर दिला दो।"
बताया जा रहा है कि परिवार अभी भी झोपड़ी में रहने को मजबूर है। इस वीडियो ने सरकारी आवास योजनाओं के क्रियान्वयन और ज़मीनी हकीकत को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन और जनप्रतिनिधि इस मामले में क्या कदम उठाते हैं।
नोट: वीडियो में किए गए दावों की स्वतंत्र पुष्टि संबंधित प्रशासनिक जांच के बाद ही स्पष्ट होगी 

हमारा पेज पर खबरें स्थानीय सूत्रों के हिसाब से लिखी जा रही  ।

हमीरपुर और बुंदेलखंड की हर बड़ी और विश्वसनीय खबर सबसे पहले देखने के लिए ram chandra को Subscribe करें।
#Hamirpur #HamirpurNews #AwasYojana #PMAY #ViralVideo #Bundelkhand #UPNews #ManojKumarPrajapati #NewsUpdate 
SP Hamirpur Bundelkhand Broadcasting network bbn7 news

हमीरपुर के अरतरा में मासूम की फरियाद वायरल, बोला- "हमें भी एक घर दिला दो" हमीरपुर जिले के अरतरा गांव से एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक मासूम बच्चा सदर विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति से हाथ जोड़कर अपने परिवार के लिए पक्का घर दिलाने की गुहार लगाता दिखाई दे रहा है। बच्चा कहता है, "साहब, हमें भी एक घर दिला दो।" बताया जा रहा है कि परिवार अभी भी झोपड़ी में रहने को मजबूर है। इस वीडियो ने सरकारी आवास योजनाओं के क्रियान्वयन और ज़मीनी हकीकत को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन और जनप्रतिनिधि इस मामले में क्या कदम उठाते हैं। नोट: वीडियो में किए गए दावों की स्वतंत्र पुष्टि संबंधित प्रशासनिक जांच के बाद ही स्पष्ट होगी हमारा पेज पर खबरें स्थानीय सूत्रों के हिसाब से लिखी जा रही । हमीरपुर और बुंदेलखंड की हर बड़ी और विश्वसनीय खबर सबसे पहले देखने के लिए ram chandra को Subscribe करें। #Hamirpur #HamirpurNews #AwasYojana #PMAY #ViralVideo #Bundelkhand #UPNews #ManojKumarPrajapati #NewsUpdate SP Hamirpur Bundelkhand Broadcasting network bbn7 news

Jalaun, Jalaun | Jul 1, 2026

do paksho me marpeet

do paksho me marpeet

Jalaun, Jalaun | Jul 1, 2026

उरई शहर में दिनदहाड़े बाइक चोरी की घटना सामने आई है। पीड़ित केशव सोनी ने कोतवाली उरई में तहरीर देकर बताया कि उनकी एचएफ डीलक्स बाइक, रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी 92 एएच 5798, घर के बाहर खड़ी थी जिसे अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। पीड़ित ने आसपास तलाश की और CCTV फुटेज भी खंगाली, जिसमें संदिग्ध युवक बाइक ले जाते दिखाई दिए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

V/O:- उरई शहर में बाइक चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला शहर के विजय नगर इलाके का है, जहां दिनदहाड़े घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी हो गई। पीड़ित केशव सोनी ने कोतवाली उरई में दी तहरीर में बताया कि 30 जून की दोपहर करीब ढाई बजे उनकी एचएफ डीलक्स बाइक घर के बाहर खड़ी थी, जिसे अज्ञात चोर चुरा ले गए।घटना के बाद पीड़ित ने आसपास तलाश की और CCTV फुटेज चेक किए, जिसमें दो संदिग्ध युवक बाइक ले जाते दिखाई दिए।फिलहाल पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

उरई शहर में दिनदहाड़े बाइक चोरी की घटना सामने आई है। पीड़ित केशव सोनी ने कोतवाली उरई में तहरीर देकर बताया कि उनकी एचएफ डीलक्स बाइक, रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी 92 एएच 5798, घर के बाहर खड़ी थी जिसे अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। पीड़ित ने आसपास तलाश की और CCTV फुटेज भी खंगाली, जिसमें संदिग्ध युवक बाइक ले जाते दिखाई दिए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। V/O:- उरई शहर में बाइक चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला शहर के विजय नगर इलाके का है, जहां दिनदहाड़े घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी हो गई। पीड़ित केशव सोनी ने कोतवाली उरई में दी तहरीर में बताया कि 30 जून की दोपहर करीब ढाई बजे उनकी एचएफ डीलक्स बाइक घर के बाहर खड़ी थी, जिसे अज्ञात चोर चुरा ले गए।घटना के बाद पीड़ित ने आसपास तलाश की और CCTV फुटेज चेक किए, जिसमें दो संदिग्ध युवक बाइक ले जाते दिखाई दिए।फिलहाल पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Jalaun, Jalaun | Jul 1, 2026

यातायात व्यवस्था और अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसपी ने किया पैदल मार्च, 

रिंकू सिंह राही के आते ही शहर में अतिक्रमण करने वालों के बीच मची खलबली

जालौन। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और अतिक्रमण के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी राजेश पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट उपजिलाधिकारी रिंकू सिंह राही,प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शहर में पैदल मार्च किया।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ईशान सोनी,ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रिंकू सिंह राही, सदर कोतवाली उरई के प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार सिंह सहित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने प्रमुख बाजारों और व्यस्त मार्गों का निरीक्षण कर सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए तथा यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने पर जोर दिया।

डीएम और एसपी ने आमजन व व्यापारियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सड़क पर अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग से जाम की समस्या उत्पन्न होती है। उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पैदल मार्च के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

राम चन्द्र राजपूत जालौन 
ब्यूरो चीफ जालौन 
BBN 7

यातायात व्यवस्था और अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसपी ने किया पैदल मार्च, रिंकू सिंह राही के आते ही शहर में अतिक्रमण करने वालों के बीच मची खलबली जालौन। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और अतिक्रमण के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी राजेश पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट उपजिलाधिकारी रिंकू सिंह राही,प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शहर में पैदल मार्च किया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ईशान सोनी,ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रिंकू सिंह राही, सदर कोतवाली उरई के प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार सिंह सहित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने प्रमुख बाजारों और व्यस्त मार्गों का निरीक्षण कर सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए तथा यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने पर जोर दिया। डीएम और एसपी ने आमजन व व्यापारियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सड़क पर अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग से जाम की समस्या उत्पन्न होती है। उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पैदल मार्च के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। राम चन्द्र राजपूत जालौन ब्यूरो चीफ जालौन BBN 7

Jalaun, Jalaun | Jun 30, 2026