यातायात व्यवस्था और अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसपी ने किया पैदल मार्च,
रिंकू सिंह राही के आते ही शहर में अतिक्रमण करने वालों के बीच मची खलबली
जालौन। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और अतिक्रमण के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी राजेश पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट उपजिलाधिकारी रिंकू सिंह राही,प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शहर में पैदल मार्च किया।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ईशान सोनी,ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रिंकू सिंह राही, सदर कोतवाली उरई के प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार सिंह सहित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने प्रमुख बाजारों और व्यस्त मार्गों का निरीक्षण कर सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए तथा यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने पर जोर दिया।
डीएम और एसपी ने आमजन व व्यापारियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सड़क पर अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग से जाम की समस्या उत्पन्न होती है। उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पैदल मार्च के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
राम चन्द्र राजपूत जालौन
ब्यूरो चीफ जालौन
BBN 7
Jalaun, Jalaun | Jun 30, 2026