उरई शहर में दिनदहाड़े बाइक चोरी की घटना सामने आई है। पीड़ित केशव सोनी ने कोतवाली उरई में तहरीर देकर बताया कि उनकी एचएफ डीलक्स बाइक, रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी 92 एएच 5798, घर के बाहर खड़ी थी जिसे अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। पीड़ित ने आसपास तलाश की और CCTV फुटेज भी खंगाली, जिसमें संदिग्ध युवक बाइक ले जाते दिखाई दिए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
V/O:- उरई शहर में बाइक चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला शहर के विजय नगर इलाके का है, जहां दिनदहाड़े घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी हो गई। पीड़ित केशव सोनी ने कोतवाली उरई में दी तहरीर में बताया कि 30 जून की दोपहर करीब ढाई बजे उनकी एचएफ डीलक्स बाइक घर के बाहर खड़ी थी, जिसे अज्ञात चोर चुरा ले गए।घटना के बाद पीड़ित ने आसपास तलाश की और CCTV फुटेज चेक किए, जिसमें दो संदिग्ध युवक बाइक ले जाते दिखाई दिए।फिलहाल पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Jalaun, Jalaun | Jul 1, 2026