गांगड़तलाई: शेरगढ़ में देर रात तक भाजपा जिलाध्यक्ष पूंजीलाल गायरी ने किया सघन चुनावी दौरा, कार्यकर्ताओं में भरा जोश
पंचायती राज चुनाव को लेकर भाजपा ने चुनावी गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष पूंजीलाल गायरी ने शेरगढ़ गांव में देर रात तक सघन चुनावी दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों से मुलाकात कर चुनावी तैयारियों का जायजा लिया और भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने का आह्वान किया।