मड़ावरा: मड़ावरा के पुलिस थाने का आकस्मिक निरीक्षण पुलिस अधीक्षक ने किया
मड़ावरा के पुलिस थाने का शुक्रवार को दोपहर करीब 3 बजे पुलिस अधीक्षक ललितपुर द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, कार्यालय, मिशन शक्ति केन्द्र, साइबर हेल्प डेस्क, अभिलेख आदि का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।