कोरांव: ब्लॉक प्रमुख कोरांव मुकेश कोल को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा काशी क्षेत्र का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर मिल रही बधाइयां
भाजपा ने कोरांव के ब्लॉक प्रमुख मुकेश कोल को अनुसूचित जनजाति मोर्चा के काशी क्षेत्र का उपाध्यक्ष बनाया है। इस नियुक्ति पर पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी। मुकेश कोल ने कहा कि संगठन ने भरोसा जताकर उन्हें यह जिम्मेदारी दी है। वे संगठन का विस्तार और उसे मजबूत करने के लिए काम करेंगे। उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है।