पंडारक: पंडारक के परसावां गांव में बंद घर से लाखों के सोने-चांदी के आभूषण व नकदी चोरी, परिवार अमेरिका में रहता है
Pandarak, Patna | Nov 14, 2026 पंडारक प्रखंड के एनटीपीसी थाना क्षेत्र अंतर्गत परसावां गांव में अज्ञात चोरों ने बंद घर को निशाना बनाकर लाखों की चोरी कर ली। चोरों ने वार्ड संख्या-5 निवासी शशि भूषण शर्मा के घर का ताला तोड़कर लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण, कपड़े और नकदी चुरा लिए। गृहस्वामी ने लगभग 1 बजे बताया कि वह अपने बेटों के साथ अमेरिका में रहते हैं।