कांके: डोरंडा स्थित शौर्य सभागार में निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध राज्यव्यापी जागरूकता अभियान के समापन समारोह का भव्य आयोजन किया गया
Kanke, Ranchi | Jun 26, 2025 राँची के डोरंडा स्थित शौर्य सभागार में निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध राज्यव्यापी जागरूकता अभियान के समापन समारोह का भव्य आयोजन किया गया था. इस अवसर पर ग्रामीण विकास विभाग की मंत्री दीपिका सिंह पांडेय सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं. उनके साथ मंच पर मुख्य सचिव, डीजीपी सहित कई वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे. यह जागरूकता अभियान 10 जून से राज्यभर में शुरू किया गया था, जिसका उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराना और समाज में नशा-मुक्त वातावरण का निर्माण करना था. समापन समारोह में विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों की भागीदारी भी देखने को मिली है. इधर मंत्री दीपिका सिंह पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि “नशा न केवल व्यक्ति को, बल्कि पूरे समाज को खोखला कर देता है. इस अभियान के ज़रिए हम हर नागरिक को जागरूक बनाना चाहते हैं.