कांके: रांची के नामकुम रेलवे स्टेशन से आरपीएफ ने शराब की बोतल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया
Kanke, Ranchi | Jun 26, 2025 रांची के नामकुम रेलवे स्टेशन से आरपीएफ ने शराब की बोतल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। गुरुवार शाम करीब छह बजे प्रेस रिलीज जारी कर आरपीएफ ने बताया कि आरपीएफ द्वारा राउंड और चेकिंग अभियान के दौरान नामकुम रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर एक युवक को बैठा देखा। संदेह होने पर जब उसके बैग की तलाशी ली गई तब उसके बैग से शराब की बोतल मिली।