कांके: डोरंडा के शौर्य सभागार में मादक पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ राज्यव्यापी जागरूकता अभियान समाप्त
Kanke, Ranchi | Jun 26, 2025 डोरंडा स्थित शौर्य सभागार में गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध राज्यव्यापी जागरूकता अभियान का समापन हो गया। समापन समारोह की मुख्य अतिथि ग्रामीण विकास मंत्री श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह ने इसे मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन की दूरदृष्टि सोच और संवेदनशील नेतृत्व का परिणाम बताया।