कांके: समाहरणालय में उपायुक्त ने जगन्नाथपुर रथयात्रा के सफल आयोजन को लेकर की बैठक
Kanke, Ranchi | Jun 26, 2025 समाहरणालय में गुरुवार शाम करीब पांच बजे उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथयात्रा के सफल आयोजन को लेकर बैठक की। इस दौरान उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथयात्रा मार्ग पर किसी प्रकार की बाधा न हो और श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो।