कांके: हरमू स्थित बीजेपी कार्यालय में मंत्री गिरिराज सिंह ने आपातकाल को लेकर इंदिरा गांधी पर साधा निशाना
Kanke, Ranchi | Jun 26, 2025 हरमू स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में गुरुवार शाम करीब चार बजे केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह आपातकाल को लेकर इंदिरा गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आपातकाल के दौरान बेकसूर लाखों लोगों को जेल में डाल दिया गया और दो लाख से ऊपर राजनीतिक नेताओं को जेलों में बंद कर दिया गया। उन्होंने कहा कि 25 हजार से ऊपर कर्मचारियों की नौकरी छीन ली गई।