बागेश्वर में कांग्रेस के 'शक्ति प्रदर्शन' कार्यक्रम के दौरान पूर्व सीएम हरीश रावत और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के बीच माला पहनाने को लेकर हुई खींचतान का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। अब इस पूरे राजनीतिक ड्रामे पर उत्तराखंड कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है।
सोमवार को पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए सैलजा ने इसे महज एक 'मजाक' और 'आपसी आदर' बताया, साथ ही इस खबर को दिखाने पर मीडिया की नीयत पर भी सवाल खड़े कर दिए। सैलजा ने दो टूक कहा कि "सीनियर नेता खड़े होकर दंगल करते हैं क्या?"
देखिए कुमारी सैलजा का पूरा बयान और जानिए इस पूरे मामले पर उन्होंने और क्या कुछ कहा... 👇
#UttarakhandPolitics #HarishRawat #YashpalArya #KumariSelja #UttarakhandCongress