देहरादून में सोमवार को प्रदेशभर के आउटसोर्स कर्मचारियों ने समान कार्य-समान वेतन और विभिन्न विभागों से बर्खास्त किए गए कर्मचारियों की बहाली की मांग को लेकर एक बार फिर जोरदार प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के आश्वासन के बावजूद शासन-प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। कर्मचारियों का कहना है कि प्रदेश में दोहरी नीतियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी—जब अन्य कर्मचारियों के लिए समान कार्य-समान वेतन लागू है, तो आउटसोर्स कर्मचारियों के साथ भेदभाव क्यों हो रहा है? पूरी रिपोर्ट देखें इस वीडियो में।
#DehradunNews #UttarakhandNews #OutsourceEmployees #DoonHorizon #ProtestInDehradun
डिस्क्लेमर (Disclaimer): इस वीडियो में दिखाए गए विचार, बयान और आरोप प्रदर्शनकारी कर्मचारियों द्वारा सार्वजनिक रूप से व्यक्त किए गए हैं। Doon Horizon इन दावों या आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है और न ही किसी पक्ष का समर्थन करता है। इस खबर का उद्देश्य केवल जनहित में घटनाक्रम की निष्पक्ष जानकारी दर्शकों तक पहुंचाना है।