श्रीनगर बैकुंठ चतुर्दशी के पावन पर्व के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी श्रीनगर स्थित प्राचीन सिद्धपीठ कमलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने पुजारियों के सानिध्य में पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक एवं विशेष पूजा-अर्चना की।
इस धार्मिक अनुष्ठान के दौरान मुख्यमंत्री ने देवाधिदेव महादेव से समस्त प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और राज्य के निरंतर विकास की कामना की। पूजा-अर्चना के पश्चात मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों से भी भेंट की तथा सभी को बैकुंठ चतुर्दशी पर्व की हार्दिक।