पौड़ी गढ़वाल जिले के कोटद्वार (सनेह क्षेत्र) में वन्यजीवों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे जंगल में घास लेने गईं 42 वर्षीय कविता कोठियाल पर घात लगाकर बैठे गुलदार ने हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतका का शव सिद्धबली-पाखरो मोटर मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया और वन विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना पर मौके पर पहुंचीं विधानसभा अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक ऋतु खंडूड़ी को भी ग्रामीणों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों की मांग पर विधानसभा अध्यक्ष ने वन विभाग के अधिकारियों से गुलदार को 'आदमखोर' घोषित कर उसे मारने के आदेश जारी करवाए, जिसके बाद ही लोगों ने सड़क से शव उठाने दिया।
इस दौरान घटनास्थल पर सियासी पारा भी चढ़ गया और बीजेपी व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस देखने को मिली। पूरी रिपोर्ट देखिए Doon Horizon पर।
#KotdwarNews #UttarakhandNews #LeopardAttack #PauriGarhwal #DoonHorizon